Jharkhand

रामगढ़ महाविद्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन

शोक सभा में शामिल लोग

रामगढ़, 6 अगस्त (Udaipur Kiran) । रामगढ़ महाविद्यालय में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर शोक सभा में प्राचार्या डॉ रत्ना पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने इसे झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन एक जुझारू लोकप्रिय नेता रहे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जन सेवा में ही लगाया। झारखंड हमेशा उनके कार्यों को याद करता रहेगा।

शोक सभा में प्रो सरिता सिंह, डॉ राजेश कुमार उपाध्याय, डॉ बख्शी ओम प्रकाश सिन्हा, डॉ रामाज्ञा सिंह, डॉ कामना राय, प्रो रोज उरांव, डॉ प्रीति कमल, डॉ मालिनी डीन, डॉ बलवंती मिंज, डॉ विजेता तिग्गा, डॉ राहुल गुप्ता, प्रो असीम खलको, डॉ शालिनी प्रकाश, डॉ नीतू मिंज, प्रो मोहित जैन, प्रो साजिद हुसैन, प्रो प्रेम चंद महतो, अजीता किंडो, सरजू महतो, विरेंद्र उरांव, दामोदर महतो, योगेंद्र राम, सुरेश महतो, आनंद शारदेय, सिंह, बबिता कुमारी, सुमंत महली सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top