Haryana

सोनीपत:तीरंदाजी में एकाग्रता, धैर्य, और आत्म-नियंत्रण गुण विकसित होते हैं: सुरेंद्र पंवार

सोनीपत:  पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार चैम्यिनशिप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए।

सोनीपत, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि तीरंदाजी

में एकाग्रता, धैर्य और आत्म-नियंत्रण जैसे गुण विकसित होते हैं। तीरंदाजी का सामाजिक

महत्व भी है। तीरंदाजी एक सामाजिक गतिविधि है जो लोगों को एक साथ आने और एक-दूसरे के

साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।

सोनीपत से पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार पूर्ण मूर्ति ग्लोबल

स्कूल में बुधवार को आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 तीरंदाजी चैम्यिनशिप में बतौर मुख्यातिथि

शिरकत करने के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैसे तो आप

सभी तीरंदाजी से भलि-भांति परिचित हैं, लेकिन आज के दौर में इस खेल के प्रति खिलाड़ियों

की रूचि अधिक बढ़ने लगी है।

तीरंदाजी न केवल एक मनोरंजक खेल है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ करियर के नए अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने

कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार-जीत खेल के दो पहलू हैं। कभी

भी खिलाड़ी को हार से निराश नहीं होना चाहिए। एक सफल खिलाड़ी हमेशा अपने लक्ष्य के लिए

परिश्रम करता रहता है, चाहे उसे सफलता मिले या असफलता। हालांकि निरंतर मेहनत करने वाले

खिलाड़ी को हर हाल में एक दिन उसका लक्ष्य प्राप्त हो जाता है। उन्हें पूर्ण विश्वास

है कि इस चैम्पियनशिप से देश का नाम पूरे विश्व में चमकाने वाले खिलाड़ी देश को मिलेंगे।

इस दौरान विजयपाल नैन, चेयरमैन, पूर्ण मूर्ति कैंपस सहित गौतम नैन, हिमानी दहिया, प्राचार्या वरूण, उप प्रधानाचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top