
धौलपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा द्वारा भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत संकल्पना को साकार करने हेतु मंगलवार को राजाखेड़ा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरूकता से ही भारत को आतनिर्भर बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी रहीं भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। चंबल लिफ्ट परियोजना के माध्यम से न केवल राजाखेड़ा बल्कि राजस्थान के अनेक क्षेत्रों को सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा रहा है। शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद जन समुदाय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीकेस्वदेशी से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने का आव्हान भी किया।
मुख्य वक्ता संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त भारत ही आत्मनिर्भर भारत बन सकता है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत ने कहा कि जीएसटी में की गई कमी और जनता के लिए किए जा रहे विकास कार्य प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाते हैं। करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रही इंदु देवी जाटव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है,जो जन कल्याण के कामों को हाथ में लेते हुए विकसित भारत बनाने के संकल्प कोपूरा करने के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सैपउ पंचायत समिति प्रधान दुष्यंत बघेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रदीप
