Jharkhand

समिति ने छात्राओं को दी डिक्शनरी

गौमाता सेवा समिति के कार्यक्रम की फोटो

रांची, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला में कक्षा चार से लेकर आठवीं तक की उन छात्राओं को जिनके पास डिक्शनरी नहीं थी, गौमाता सेवा समिति की ओर से शनिवार को डिक्शनरी दी गई।

प्रति वर्ष यह सहयोग प्रमोद और अनीता बजाज की ओर से पुत्र केशव बजाज के जन्मदिन पर दिया जाता है। इस वर्ष स्कू ल की छात्राओं में 170 पीस डिक्शनरी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव वेद प्रकाश बागला किया।

छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया और जन्मदिन गीत से केशव बजाज को शुभकामनाएं दी।

वहीं कार्यक्रम में गौ माता सेवा समिति के सचिव मुकेश पोद्दार ने छात्राओं को समझाया कि वे कठिन शब्दों को डिक्शनरी के माध्यम से जान सकती हैं और अपना एक छोटा डिक्शनरी भी स्वयं बना सकती हैंl

इस अवसर पर गोमाता सेवा समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनीता बघेल और सीमा सिन्हा ने कियाl

इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मीना ओझा, रानी शांता, पिंकी रानी, शुभम कुमारी, मीरा कुमारी, सुनीता ओझा, ममता शर्मा और कामिनी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top