मुंबई, 9 नवंबर (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र में मानसून के कम होते ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ने की संभावना है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही मानसून का कम होना शुरू हो गया है और न्यूनतम तापमान भी तेजी से कम हो रहा है। कुछ इलाकों में तापमान तेज़ी से गिरने लगा है। मौसम विभाग आगामी दिनों में ठं़ बढ़ने के अनुमान व्यक्त किए हैंं।
इस बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। विदर्भ में भी न्यूनतम तापमान तेजी से गिरने लगा है। मुंबई में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रहा है। मुंबई में गुलाबी ठंड का इंतजार है। शनिवार को मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सांताक्रूज़ केंद्र में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नासिक में 13.4 डिग्री सेल्सियस, सांगली में 18 डिग्री सेल्सियस, जलगाँव में 10 डिग्री सेल्सियस, बीड में 13.5 डिग्री सेल्सियस, परभणी में 14.4 डिग्री सेल्सियस और दहानु में 19.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश के आसार थे। हालांकि, अब बारिश के हालात कम हो गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में सर्दी बढ़ने का अनुमान जताया है। विदर्भ में कोहरे की मात्रा बढ़ रही है। धीरे-धीरे पूरे राज्य में ठंड का असर बढ़ेगा। इस बीच विदर्भ और कुछ अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मुंबई शहर और उपनगरों में भी सुबह और देर रात हवा में ठंडक का एहसास होने लगा है।
—————
(Udaipur Kiran) / वी कुमार