Chhattisgarh

धमतरी : क्लिनिक में घुसा कोबरा नाग, सर्प मित्र सूर्यकांत साहू ने पकड़ा

कर्मा नगर स्थित सोनी डेंटल क्लिनिक में कोबरा नाग पकड़े हुए सर्प मित्र सूर्यकांत साहू।

धमतरी, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । शहर के गोकुलपुर कर्मा नगर स्थित सोनी डेंटल क्लिनिक में आज शनिवार की शाम सात बजे अचानक कोबरा नाग सांप घुस गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल सर्पमित्र सूर्यकांत साहू तत्काल क्लिनिक पहुंचकर सांप को पकड़ा और सुरक्षित तरीके से गंगरेल के जंगल में छोड़ा।

शनिवार को कर्मा नगर स्थित सोनी डेंटल क्लिनिक बंद करते समय वहां के कर्मचारियों ने अंदर में सांप देखा। जिससे वे काफी डर गए थे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तत्काल क्लिनिक के संचालक डा परेश सोनी को दी। इसके बाद रुद्री निवासी सर्पमित्र सूर्यकांत साहू को मोबाइल फोन कर क्लिनिक में सांप घुसने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल सर्पमित्र सूर्यकांत सांप को पकड़ने क्लिनिक पहुंचे और सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़ा। इस कार्य से खुश होकर डाॅ. परेश सोनी ने सूर्यकांत साहू को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप जैसे लोगों की समाज में आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय काम कर रहे हैं। सांप भी प्रकृति का हिस्सा है। जीव – जंतुओं का संरक्षण और संवर्धन करना हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। रुद्री निवासी सर्प मित्र सूर्यकांत कई वर्षों से धमतरी शहर सहित आसपास गांव, कार्यालयों आदि में सांप घुसने की सूचना मिलने पर उन्हें पकड़ने एक फोन पर पहुंच जाते हैं। इन्होंने बताया कि सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ देते हैं। सांपों को बचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज कोबरा नाग सांप पकड़कर गंगरेल के जंगल में छोड़ा गया है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top