HimachalPradesh

ऊना गोलकांड पर बोले सीएम सुक्खू, कहा कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

ऊना, 22 नवंबर (Udaipur Kiran) । कानून व्यवस्था के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा और ऊना में जो गोली की वारदात हुई है उसमें सख्त से सख्त एक्शन जल्द ही लिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खबिंद्र सिंह ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की बेटी आस्था के शादी समारोह में शामिल होने से पहले पत्रकावारों के सवालों का जबाब देते हुए कही।

सीएम ने कहा कि ऊना ही नहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना गोलीकांड में जो भी आरोपी साबित होंगे उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। पुलिस को भी इस संबंध में निष्पक्ष जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं पंचायत चुनावों पर सवाल का जबाब देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में भारी आपदा से करोड़ों-अरबों का नुक्सान हुआ है और राज्य में डिजास्टर एक्ट लागू है। ऐसे में पंचायत चुनावों पर फैसला बाद में लिया जाएगा। पहले आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने का कार्य प्रदेश सरकार का है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपना दायित्व निभा रहा है और हम जनता की भलाई के लिए अपना काम कर रहे हैं।

बता दें कि तीन दिन पहले ही ऊना मुख्यालय से कुछ दूरी पर लालसिंगी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के होटल के बाहर युवा कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि यूथ कांग्रेस से ही संबंधित दो युवक घायल है, जिनका उपचार पीजीआई में चल रहा है। ऊना भाजपा ने जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर रौष मार्च भी निकाला था। इस गोलीकांड की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकास कौंडल