फोर्टिस ने जारी किया बुलेटिन
चंडीगढ़, 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य को लेकर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया है। भगवंत मान को रात करीब 8 बजे फोर्टिस अस्पताल लाया गया। उनकी जांच के बाद अस्पताल की तरफ से बताया गया मुख्यमंत्री की पल्स रेट 40 के करीब आ गई।
डॉक्टरों के अनुसार भगवंत मान की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
इस बीच पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा तथा पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव भी फोर्टिस पहुंचे और मुख्यमंत्री का हालचाल जाना।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
