
रांची, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के कई जिलों में गुरुवार की सुबह से बादल छाया रहा। वहीं शनिवार को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की आशंका है।
यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी।
विभाग के अनुसार 26 अक्टूबर को पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री और सबसे कम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, जमशेदपुर में 33.4, बोकारो में 34.6 डिग्री, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak