
हरिद्वार, 27 जून (Udaipur Kiran) । चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने ऋषिकुल और गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में सांकेतिक तालाबंदी करते हुए शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया और उसके बाद कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी एवं कुलसचिव डॉ. ओपी सिंह की गाड़ी का घेराव किया।
कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकलता। 26 जून को प्रस्तावित वार्ता अब 1 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वित्त सचिव के साथ होगी, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
कर्मचारियों ने कहा कि जब तक स्थाई समाधान नही होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा और अब चिकित्सालय, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर अन्य विभागों में भी तालाबंदी की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, उपशाखा अध्यक्ष ऋषिकुल छत्रपाल सिंह व गुरुकुल ताजबर सिंह नेगी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण जब तक स्थाई रूप से नहीं किया जाता तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
उपशाखा अध्यक्ष ताजबर सिंह नेगी मंत्री मनीष पंवार प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा उपाध्यक्ष अनिल कुमार, लोकेंद्र सिंह ने कहा कि 28 जून को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन कर उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
धरना प्रदर्शन करने वालों में दिनेश लखेडा ताजबर सिंह छत्रपाल सिंह, लोकेंद्र त्रिलोकी प्रसाद, अरूण कुमार राजू कश्यप, विनोद कश्यप, ज्योति नेगी, मनीष पंवार राकेश चंद्र, सुरेन्द्र सिंह, चंद्रपाल, मनोज पोखरियाल, सुमंत पाल, कैलाशो देवी, बाला देवी, नीलम बिष्ट, पुष्पा, ममता पाल कमलेश, ईशा, डोली, विमला देवी, ब्रिजेश, अंकित, सतीश, रोहन, पप्पू सहदेव, इत्यादि शामिल रहे।
——
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
