HEADLINES

भारत की कंबोडिया-थाईलैंड सैन्य संघर्ष पर करीबी नजर, नागरिकों को दूतावास से संपर्क की सलाह

नई दिल्ली, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारत कंबोडिया और थाईलैंड के बीच में जारी सैन्य संघर्ष पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने इन देशों की यात्रा पर गए भारतीयों को किसी भी सहायता के लिए संबंधित दूतावासों से संपर्क करने का सुझाव दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि भारत के दोनों देशों से करीबी और मित्रता पूर्ण संबंध है। हम आशा करते हैं कि दोनों पक्ष आपसी शत्रुता समाप्त करने के लिए उचित कदम उठाएंगे ताकि संघर्ष और अधिक न बढ़े।

विदेश मंत्रालय ने संबंधित दूतावासों के फोन नंबर भी जारी किए हैं जो इस प्रकार हैं-

बैंकॉक, थाईलैंड में भारतीय दूतावास- हेल्पलाइन: +66 61 881 9218 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी)।

नोम पेन्ह, कंबोडिया में भारतीय दूतावास- हेल्पलाइन: +855 92 881 676 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी)।

उल्लेखनीय है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद के चलते हाल के दिनों में सैन्य संघर्ष तेज हो गया है। दोनों पक्षों की ओर से की गयी सैन्य कार्रवाई में सैनिकों और नागरिकों की जान गयी है। हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने संयम बरतने और बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।

————

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा

Most Popular

To Top