
रांची, 29 जून । रांची के शूटर चयन कुमार गुप्ता का ग्रैंड पिक्स सर्बिया शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। चयन 50 मीटर प्रोन फायर इवेंट में हिस्सा लेंगे। उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। इनके पिता मनोज कुमार गुप्ता ने चयन को चुनने के लिए बधाई और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
रांची के मोरहाबादी में रहने वाले चयन खेलगांव होटवार के टिकैत उमराव शूटिग रेंज में अभ्यास करते हैं। इन्होंने वर्ष 2024 में ऑल इंडिया जीवी मोवलांकर में सिल्वर पदक जीता था। चयन ने पिछले वर्ष दिल्ली में संपन्न हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई किया था।
चयन कुमार गुप्ता रांची डिस्ट्रिक राइफल एसोसियेशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । रांची जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने चयन को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
———
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
