Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के कार्य का किया अवलोकन,कार्यों की प्रगति जांची

मुख्यमंत्री काल भैरव दरबार में

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे मुख्यमंत्री का वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच स्वागत

वाराणसी,29 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण के कार्य का अवलोकन किया। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के अंतर्गत चल दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण कार्यों की जानकारी ली और इसमें सहयोग का भी भरोसा दिया।

परिसर में मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनन्दन वैदिक विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार, स्वस्तिवाचन के साथ किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलसचिव राकेश कुमार एवं वित्त अधिकारी के साथ आचार्यों ने पारम्परिक रूप से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य का निरीक्षण कर इसकी गति बढ़ाने का निर्देश भी दिया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तीसरी बार परिसर में आगमन हुआ, यह विश्वविद्यालय एवं देववाणी संस्कृत के लिये गौरव और हर्ष की बात है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक सरस्वती भवन पुस्तकालय के भवन के अनुरक्षण के कार्य और उसकी प्रगति को देखा साथ अन्य निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति की भी जानकारी लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top