Uttar Pradesh

नमो मैराथन दौड़ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी और सुनील बंसल

भाजपा का लोगो

भाजपा की ओर से प्रदेश के 16 महानगरों में 21 सितंबर को होगी नमो मैराथन दौड़

लखनऊ,20 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की ओर से शुरू किये गए ‘‘सेवा पखवाड़ा‘‘ अभियान के तहत रविवार को प्रदेश के 16 महानगरों में ‘‘नमो मैराथन‘‘ दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ में और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल वाराणसी महानगर में ‘‘नमो मैराथन‘‘ दौड़ में सम्मिलित होगें। जबकि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा महानगर में ब्रजेश पाठक बरेली महानगर में और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मेरठ महानगर में ‘‘नमो मैराथन‘‘ दौड़ में सम्मिलित होगें।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने शनिवार काे बताया कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान में 21 सितंबर को ‘‘नमों मैराथन‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत जैसे संकल्पों से जोड़ना है। इस नमो मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी उत्साह के साथ रहेगी।

गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि 21 सितंबर को आयोजित ‘‘नमाे मैराथन‘‘ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मथुरा महानगर, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राज कुमार चाहर अलीगढ़ महानगर, कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर महानगर, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर महानगर, बेबी रानी मौर्य व प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता झांसी महानगर, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान फिरोजाबाद में शामिल होंगे।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह अयोध्या महानगर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर प्रयागराज महानगर, दयाशंकर सिंह सहारनपुर महानगर, राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी गाजियाबाद महानगर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी मुरादाबाद महानगर में सम्मिलित होंगे।—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top