नगांव (असम), 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । देश के स्वतंत्रता आंदोलन की एक और वीरगाथा शहीद मनबर नाथ के पराक्रमण को यादगार बनाने की कोशिश प्रदेश सरकार ने की है। 20 सितंबर, 1942 को ढेकियाजुली थाने में तिरंगा फहराने के दाैरान ब्रिटिश सेना की गोली से शहीद हुए थे स्वतंत्रता आंदोलन के नायक मनबर नाथ। देश की स्वतंत्रता के 79 साल बाद सरकारी तौर पर 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन के उस वीर शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने की तैयारी की गयी है।
सदौ नाथ-योगी छात्र संघ ने बुधवार काे बताया कि वीर शहीद की जन्मस्थली नगांव के जामुगुड़ी में नव निर्मित 1942 के शहीद मनबर नाथ की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा द्वारा किया जाएगा। हालांकि, प्रतिमा अनावरण की तारीख अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है। जल्द ही इसकी घोषणा सदौ नाथ-योगी छात्र संघ द्वारा की जाएगी।
मुख्यमंत्री काेष से आवंटित 15 लाख की धनराशि से सदौ नाथ-योगी छात्र संघ के नेतृत्व में प्रतिमूर्ति का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि 1924 में नगांव के जामुगुड़ी में जन्मे मनबर नाथ का पालन-पोषण ढेकियाजुली में बुआ के घर में हुआ। वहीं उन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और केवल 18 वर्ष की आयु में मृत्यु वाहिनी के नायक बने और 20 सितंबर, 1942 को अन्य स्वतंत्रता संग्रामियों के साथ ढेकियाजुली थाने पर तिरंगा फहराने के लिए जाते समय ब्रिटिश की गोली से अपने प्राण गंवा दिए।
लेकिन दुर्भाग्यवश देश के स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद की स्मृति को बनाए रखने के लिए किसी सरकार ने कोई विशेष ध्यान नहीं दिया था। हाल ही में सदौ नाथ – योगी छात्र संघ ने शहीद मनबर नाथ के जन्मस्थान नगांव के जामुगुड़ी में शहीद की एक प्रतिमा निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के समक्ष मांग उठाई थी। उसी चर्चा के अनुसार मुख्यमंत्री ने मनबर नाथ की प्रतिमा निर्माण के लिए 15 लाख आवंटित किए और इसके परिणामस्वरूप शहीद के बलिदान को मान्यता मिली।
प्रतिमूर्ति के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को नगांव-बटद्रवा के विधायक रूपक शर्मा, रोहा के विधायक शशिकांत दास मूर्ति निर्माण स्थल पर उपस्थित होकर सदाै नाथ-योगी छात्र संघ के साथ मुख्यमंत्री आगमन के संबंध में चर्चा की और स्थिति का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री शहीद मनबर नाथ की प्रतिमूर्ति का उद्घाटन करने के साथ-साथ डिमौ बाइपास पर नवनिर्मित तोरण द्वार का भी उद्घाटन करेंगे तथा जामुगुड़ी गरखिया थान में दर्शन करेंगे।——————–
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
