Maharashtra

मुंबई नगर निगम पर भाजपा का परचम फहरेगा : मुख्यमंत्री

मुंबई, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को वर्ली स्थित जांबोरी मैदान में कहा कि मुंबई नगर निगम में भाजपा का ही परचम फहरेगा। उन्होंने कहा कि वर्ली के लोगों ने इसका संकेत दे दिया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस आज वर्ली के जांबोरी मैदान में आयोजित दही हांडी उत्सव में शामिल होने आए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वर्ली में पहले शिवसेना यूबीटी के नेता दही हांडी का आयोजन करते थे। लेकिन इस बार भाजपा ने इस मैदान पर दही हांडी का शानदार आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह यहां लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा है, उससे साबित हो गया है कि मुंबई की जनता भाजपा के साथ है, इसलिए मुंबई नगर पर भाजपा का ही परचम लहराएगा।

इस अवसर पर वर्ली में दही हांडी की आयोजन संतोष पांडे, मंत्री आशीष शेलार आदि उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top