Assam

बोड़ोलैंड स्पीक्स का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

बोड़ोलैंड स्पीक्स अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा।

गुवाहाटी, 6 जुलाई (Udaipur Kiran) । बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीआर) में भाषायी समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आयोजित एक समारोह में कई महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन किया।

मुख्य रूप से “बोडोलैंड स्पेक्स फ्रॉम वर्जन टू एक्शन” नामक दस्तावेज़ का अनावरण किया गया, जिसमें बोडोलैंड के विकास की रूपरेखा, आकांक्षाएं और रणनीतिक सोच को रेखांकित किया गया है। इसके साथ ही “कम्युनिकेशन ब्रिज” नामक एक 600-पृष्ठीय बहुभाषी शब्दकोश भी जारी किया गया, जिसमें बीटीआर में बोली जाने वाली 18 भाषाओं में 1001 जरूरी शब्द और वाक्यांशों का अनुवाद शामिल है। इस प्रयास का उद्देश्य आपसी संवाद को सुलभ बनाना और भाषायी विविधता को सम्मान देना है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने “ट्रांसफॉर्मिंग बोडोलैंड- लुकिंग विदीन माय रिफ्लेक्शंस” शीर्षक से वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की, जिसमें बोड़ोलैंड क्षेत्र में अब तक की प्रगति, चल रही परियोजनाएं और भविष्य की कार्ययोजनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बीटीआर की 18 भाषायी समुदायों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया और उन्हें सांस्कृतिक सौहार्द्र व एकता को बनाए रखने में उनके योगदान के लिए सराहा।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. सरमा ने कहा कि भाषायी समावेशन और संवाद ही बोड़ोलैंड की प्रगति का मूल आधार है। उन्होंने कहा, ये प्रकाशन केवल दस्तावेज़ नहीं हैं, बल्कि वे उस साझी भावना और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं, जो बोडोलैंड की पहचान है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top