HimachalPradesh

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू

शिमला, 17 सितंबर (Udaipur Kiran News) । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को उनके जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने संदेश में कहा कि पठानिया का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से पठानिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना भी की।

मुख्यमंत्री के इस शुभकामना संदेश को सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया, जिसे जनता एवं राजनीतिक हलकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिल रही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top