Jharkhand

मुख्यमंत्री सोरेन ने पूर्व मंत्री चंद्रशेखर को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री सहित अन्य

रांची, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे (ददई दुबे) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीमारी के चलते सांसद ददई दुबे का गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ददई दुबे का जीवन जनसेवा और सिद्धांतों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनका राजनीतिक और सामाजिक योगदान झारखंड के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top