Uttrakhand

पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून, 26 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यवासियों और यात्रियों से पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षित यात्रा को लेकर यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने काे कहा। मुख्यमंत्री ने आज रूद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता दी जा रही है और लापता लोगों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन व परिवहन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित सार्वजनिक वाहनों की लगातार जांच सुनिश्चित की जाए। खतरनाक मोड़ों और ढलानों पर चेतावनी संकेतकों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और आवश्यक स्थलों पर सुरक्षा रेलिंग एवं पैराफिट सुनिश्चित किए जाएं। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मौसम पूर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों की स्थिति की निगरानी करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी समय में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों की कार्य योजना तैयार की जाए।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top