
गुवाहाटी, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पबित्र मार्घेरिटा असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के एक बड़े समर्थक हैं और भारत का संदेश विश्वभर में फैलाने के साथ-साथ असम के पारंपरिक वस्त्रों और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
उन्होंने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से मंत्री मार्घेरिटा के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।
भाजपा के सदस्य के रूप में मार्घेरिटा वर्ष 2022 से राज्य सभा के संसद सदस्य के रूप में असम का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2014 में राजनीति में शामिल हुए और भाजपा के सक्रिय सदस्य बने। वह 2014 से असम भाजपा के प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने असम भाजपा के सोशल मीडिया सेल के प्रभारी और कामरूप (उत्तर) जिला भाजपा के जिला प्रभारी के रूप में भी काम किया। उन्होंने 2017 से 2021 तक ज्योति चित्रबन असम सरकार के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक असम सरकार के छात्र और युवा कल्याण के लिए राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य सचिव के रूप में भी कार्य किया।
वर्तमान में वह सूचना और प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य हैं। पबित्र मार्घेरिटा ने तीसरे मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वे विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश
