Haryana

मुख्यमंत्री सैनी ने देहरादून पहुंचकर सांसद की माता के निधन पर जताया शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी की मुलाकात

चंडीगढ़, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल की माता 92 वर्षीय परमेश्वरी देवी के निधन पर रविवार को उनके निवास स्थान देहरादून पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सैनी ने परमेश्वरी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी उनके आवास पर भेंट की।

मुख्यमंत्री सैनी ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं परमपिता परमात्मा से यही कामना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। इस मौके पर हरियाणा से राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से देहरादून में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनी का स्वागत किया। इस दौरान सैनी ने हरियाणा सरकार की लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं साझा की। सैनी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में राज्य सरकार के करवाए जा रहे विकास कार्यों से लोगों के जीवन स्तर में काफी परिवर्तन आया है। सरकार की इन्ही नीतियों की बदौलत तीसरी बार नॉन-स्टॉप सरकार बनी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top