Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय आज  लेंगे महत्वपूर्ण बैठक, ‘ पंख क्षेत्र उपलब्धि पुरस्कार 2025’ में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

रायपुर 20 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार को रायपुर से लेकर जशपुर तक के दौरे पर रहेंगे। वे आज दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक से करेंगे, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद वे कार से सयाजी होटल रायपुर पहुंचेंगे, जहां दोपहर 12:10 बजे से “पंख क्षेत्र उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम एक घंटे तक चलेगा और इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री सया दोपहर 2:20 बजे वे पुनः रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रामपुर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया हेलीपेड के लिए उड़ान भरेंगे और 3:45 बजे वहां पहुंचेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top