
रायपुर 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का 96 वर्ष की आयु में शुक्रवार शाम 5 सितंबर की शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। शुक्रवार शाम 5.45 बजे उन्होंने जीवन की अंतिम सांस ली। जागृति मंडल में वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन करेंगे।शांताराम ने बैंक की नौकरी छोड़कर प्रचारक का जीवन अपनाया था। शांताराम सर्राफ जी के देवलोक गमन के समाचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सर्राफ का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन तथा प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण रहा है। सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं आज शनिवार काे मुख्यमंत्री साय जागृति मंडल में वरिष्ठ स्वयंसेवक शांताराम सर्राफ जी के अंतिम दर्शन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ मध्यप्रदेश के सागर में जिला प्रचारक, रायपुर में विभाग प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम प्रांत प्रचारक, मध्यक्षेत्र के प्रचार प्रमुख एवं संपर्क प्रमुख जैसे दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे मृदुभाषी स्वभाव के साथ घोष में शंख वादक और अच्छे गायक भी थे.
शांताराम सर्राफ के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए आज जागृति मंडल रायपुर में रखा गया है। उसके बाद 10.30 बजे अंत्येष्टि के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
