Haryana

रामायण के बाल कांड का पंजाबी में अनुवाद, मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रामायण के बाल कांड का पंजाबी अनुवाद का विमोचन करते हुए

-सप्तसिंधु वाल्मीकि अध्ययन केंद्र और हरियाणा साहित्य अकादमी के सरंक्षण में किया अनुवाद

चंडीगढ़, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पंचकूला में महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के बाल कांड का पंजाबी अनुवाद का विमोचन किया। इसमें भगवान श्रीराम के बचपन की लीलाओं का वर्णन किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सप्तसिंधु वाल्मीकि अध्ययन केंद्र और हरियाणा साहित्य व संस्कृति अकादमी का विशेष रूप से धन्यवाद करता हूं। इनके सरंक्षण में यह महान कार्य किया गया है। इनके सरंक्षण में समाज को एक अमूल्य धरोहर दी गई है। इसलिए आज का दिन बहुत ही आध्यात्मिक व ऐतिहासिक है।

सैनी ने कहा कि जो रामायण के बाल कांड का पंजाबी में अनुवाद हुआ है यह हमारी संस्कृति और आपस का संगम है, जो अधिक मजबूत होगा और इसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

इससे हर व्यक्ति को प्ररेणा लेने का मार्ग मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आए सभी लोगों को रामायण के बाल कांड की पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री सहित संत व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top