Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 अक्टूबर को गोपालगंज और सिवान में करेंगे चार चुनावी सभाएं

नीतीश कुमार की सारण प्रमंडल के सिवान9गोपालगंज में सभा स्थल की जानकारी की फोटो

पटना, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 22 अक्टूबर (मंगलवार) को गोपालगंज और सिवान जिले में दो अलग-अलग जगह पर चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा भी मौजूद रहेंगे।

संजय झा ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री की पहली सभा 11.10 बजे गोपालगंज जिले के भोरे, कुचायकोट और हथुआ में होगी।इसके बाद मुख्यमंत्री इसी जिले के बरौली, गोपालपुर 12.25 बजे दूसरी सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सिवान जिले में अपराह्न 01:40 बजे, राजकृत उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज मैदान, राजपुर (प्रखंड-रघुनाथपुर) में, जबकि दूसरी सभा अपराह्न 02:55 बजे, उच्च विद्यालय का खेल मैदान, महमूदपुर (प्रखंड-बड़हरिया) में करेंगे।

दोनों ही जिलों में मुख्यमंत्री की होने वाली सभाओं को देखते हुए प्रशासनिक और दलगत स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सिवान और गोपालगंज जिले में उम्मीदवारों के द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान तेज़ हो गयी है। दीपावली पर्व के समाप्त होते ही जिले का राजनीतिक माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। अब राष्ट्रीय नेताओं के आगमन से चुनावी सरगर्मी और बढ़ गई है।—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top