Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क का किया वर्चुअल उद्घाटन

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क का वर्चुअल उद्घाटन

भोपाल, 6 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में 220 करोड़ की लागत से 25 एकड़ क्षेत्र में निर्मित प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क ‘इमेजिका एक्वा’ का वर्चुअल उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनुष्य का जल से गहरा संबंध है। पृथ्वी की उत्पत्ति से ही जीव जन्तु और मनुष्य जल के साथ जीवन व्यतीत करते हैं। स्नान से भी वही सुख मिलता है, जो माता-पिता के सानिध्य से प्राप्त होता है। हताशा और निराशा या कष्ट की स्थिति में मनुष्य के दु:ख जल के संपर्क से दूर हो जाते हैं। आज वाटर पार्क न केवल मनोरंजन का माध्यम है, अपितु फिटनेस और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह लोगों को उमंग और ऊर्जा से भर देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर स्वच्छता की राजधानी है। इंदौर में यह वृहद् वाटर पार्क बदलते दौर में अनुपम उपहार होगा। इंदौर अद्वितीय और आदर्श नगर है। वॉटर पार्क यहां की नई पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वॉटर पार्क प्रारंभ करने के लिए मालपानी समूह को बधाई दी।

राजेश संजय और मालपानी समूह के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव का कार्यक्रम में भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा आदि उपस्थित थे।——————-

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top