Uttar Pradesh

पूर्व एमएलसी एवं लोकतंत्र सेनानी रहे भरत त्रिपाठी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

सीतापुर के पूर्व एमएलसी एवं लोकतंत्र सेनानी भरत त्रिपाठी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री

सीतापुर, 25 जून (Udaipur Kiran) । सीतापुर के पूर्व एमएलसी एवं लोकतंत्र सेनानी रहे भरत त्रिपाठी को आज लखनऊ में लोक भवन के ऑडिटोरियम में आपातकाल की पचासवीं बरसी पर ‘संविधान हत्या दिवस’ के मौके आयोजित एक विचार गोष्ठी के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश से चयनित 28 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया,जिनमे श्री त्रिपाठी भी शामिल थे।

इस अवसर पर 25 जून 1975 को आपातकाल लागू किये जाने पर लोक भवन में ही एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना विधानपरिषद सभापति मानवेंद्र सिंह , पूर्व सांसद अशोक बाजपेयीजी ,लोकतंत्र सेनानी संगठन के महासचिव आदि की मौजूदगी रही।

(Udaipur Kiran) से बातचीत में भरत त्रिपाठी ने बताया कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस ने 21 माह तक देशभक्तों के साथ अत्याचार किया था। उस समय सीतापुर जनपद से कई साथियों के साथ मैंने भी विरोध किया था जिसके कारण मुझे जेल भी जाना पड़ा। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में चयनित लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया जिसमें मैं भी शामिल रहा, इससे गर्व की अनुभूति मिली है। उन्होंने कहा भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मान देने का काम किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Mahesh Sharma

Most Popular

To Top