Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर किया शोक व्यक्त

लखनऊ, 01 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने दिवंगत के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हाे कि, बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र में साेमवार काे आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हिसामपुर निवासी पेशकार (45) और राम सूरत उर्फ भल्लर (50) के रूप में हुई है। घटना शाम करीब चार बजे की है। दोनों किसान नदी किनारे मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। दोनों किसान उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

Most Popular

To Top