
भोपाल, 19 सितम्बर (Udaipur Kiran) । आज यानि शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जन्म दिवस है। सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि भारतीय गौरव और अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को जन्म दिवस की शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में सुनीता विलियम्स का योगदान अद्वितीय है। वे भारत की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों से नई पीढ़ी को संदेश मिलता है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती।
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
