Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 20 जून (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शुक्रवार को जन्मदिन है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने लोक कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व किया है। उनका सार्वजनिक जीवन सभी के लिए प्रेरक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि मध्यप्रदेश की प्रगति, लोक कल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान के पावन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने बाबा महाकाल से राष्ट्रपति मुर्मु को आरोग्यपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करने की प्रार्थना की है।

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top