Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय- खाय की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय- खाय की दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । लोक आस्था का महापर्व छठ आज (शनिवार) से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मप्र में उत्तर भारतीय, बिहारी, भोजपुरी समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को 4 दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय- खाय की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा संतान की मंगलकामना एवं परिवार की खुशहाली के लिए समर्पण व त्याग की पराकाष्ठा के पर्व छठ पूजा के प्रथम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया और सूर्य देव से प्रार्थना है कि ममता की प्रतिमूर्ति माताओं की कामनाएं पूर्ण करें, सुख, समृद्धि, संपन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि दें।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top