
भाेपाल, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । देशभर में आज (मंगलवार को) नागपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मप्र में भी सुबह से ही लोग शिव मंदिर में जाकर नाग देवता पर दुध अर्पण कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। साथ ही सभी की मंगल कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया पर अपने शुभकमाना संदेश में लिखा अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्। शंखपालं धार्तराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।नाग पूजन के पावन पर्व नाग पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी सनातन संस्कृति में नागदेव प्रकृति के संरक्षक हैं। उनकी कृपा सदैव बनी रहे, यही करबद्ध प्रार्थना है।
एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने उज्जैन के महाकाल मंदिर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खुलने पर प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए लिखा नाग पंचमी के पावन पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट मध्य रात्रि में परंपरानुसार खोले गए हैं। नागचंद्रेश्वर भगवान वर्ष में एक ही बार भक्तों को अपने अलौकिक एवं दिव्य स्वरूप के दर्शन का पुण्यलाभ और सौभाग्य प्रदान करते हैं। भगवान श्री नागचंद्रेश्वर की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत बनी रहे, ऐसी मंगलकामना करता हूं।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
