Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर निवास परिसर में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर निवास परिसर में किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर निवास परिसर में किया ध्वजारोहण

भोपाल, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार काे 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारियों- कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top