Madhya Pradesh

भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को बनाएंगे धार्मिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन का केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के विकास के संबंध में संतों तथा प्रबुद्धजनों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के विकास के संबंध में संतों तथा प्रबुद्धजनों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने चित्रकूट के विकास के संबंध में संतों तथा प्रबुद्धजनों से किया संवाद

– मुख्यमंत्री ने संतों तथा प्रबुद्धजनों से किया संवाद, कहा-चित्रकूट के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए होगा विकास

सतना, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को चित्रकूट प्रवास के दौरान आरोग्यम में प्रबुद्ध जनों से चित्रकूट के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि चित्रकूट के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए इसका विकास किया जाएगा। चित्रकूट में बड़े निर्माण कार्यों की आवश्यकता नहीं है। मंदाकिनी नदी स्वच्छ और सदानीरा बनी रहे, भगवान कामतानाथ के सुगमता से दर्शन हो सके और भक्तों को सरलता से भोजन प्रसाद मिल सके, ऐसे निर्माण कार्य किए जाएंगे। चित्रकूट का विकास प्रबुद्ध जनों संतों और आमजनों के सुझाव के आधार पर होगा। भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट को धार्मिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन का केंद्र बनाएंगे। उन्होंने चित्रकूट में सड़क चैड़ीकरण परिक्रमा पथ के सौदर्यीकरण और धार्मिक स्थलों के विकास के कार्य तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में विकास के लिए 163 स्थानों पर लोगों ने स्वेच्छा से अपने भवन तोड़कर जमीन उपलब्ध कराई हैं। यह बहुत सराहनीय पहल है। चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय तथा दीनदयाल शोध संस्थान किसानों और युवाओं को पशुपालन की आधुनिक तकनीक देकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें। चित्रकूट के विकास के लिए जारी 2800 करोड रुपये के निर्माण कार्य अगले वर्ष अप्रैल माह तक पूरे हो जाएंगे। चित्रकूट में परिक्रमा पथ, सडक चैडीकरण तथा धार्मिक स्थलों के विकास के कार्य प्राथमिकता से कराएं।

उन्होंने कहा कि होम स्टे को बढावा देकर ग्रामीण पर्यटन के विकास के साथ-साथ रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कलेक्टर संतों, प्रबुद्ध और आमजनता से चित्रकूट के विकास के लिए सुझाव प्राप्त कर उसके अनुरूप कार्य योजना तैयार करें। मुख्यमंत्री ने आरोग्य में भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देषमुख की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

बैठक में सांसद गणेश सिंह ने कहा कि दौरी सागर निर्माण की सभी बाधाएं दूर की जाएं जिससे निर्माण कार्य शुरू हो सके। दौरी सागर बांध बनने से मंदाकिनी नदी को नया जीवन मिलेगा। चित्रकूट के विकास के लिए शानदार ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। इसका क्रियान्वयन होते ही चित्रकूट शानदार धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो जाएगा।

बैठक में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने चित्रकूट के विकास के लिए बनाई गई कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि चित्रकूट में समग्र विकास के लिए 5000 करोड़ की कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें से 2800 करोड रुपये के निर्माण कार्य आगामी मां अप्रैल तक पूरी हो जाएंगे। कार्य योजना में नगर वन निर्माण, घाट निर्माण, सड़कों के विकास, सौदर्यीकरण मंदाकिनी नदी की साफ-सफाई तथा घाट निर्माण परिक्रमा पथ के विकास जैसे कार्य शामिल हैं। कार्ययोजना में मझगवां में औद्योगिक इकाईयों और षिक्षण संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तिका रामचन्द्र श्रीराम राजा सरकार के चरित्र की चित्रकथा का विमोचन किया। समारोह में डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए चित्रकूट के विकास के संबंध में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खडेलवाल, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल, कुलगुरू ग्रामोदय विष्वविद्यालय प्रो. भरत मिश्रा, पद्मश्री डॉ बीके जैन, सीताराम बाथम, गायत्री परिवार के प्रतिनिधि रामनारायण त्रिपाठी, कमिष्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, वनमंडलाधिकारी मयंक चांदीवाल तथा बडी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top