

भाेपाल, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । जनसंघ के संस्थापक सदस्य, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे और महान योगी, दार्शनिक और क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महर्षि अरबिंदो घोष की आज शुक्रवार काे जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे स्मरण कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर कुशाभाऊ ठाकरे काे जयंती पर याद करते हुए लिखा सादगी, त्याग, कर्मठता और समर्पण की प्रतिमूर्ति, जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूँ। सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र व संगठन की सेवा के लिए समर्पित कर श्रद्धेय ठाकरे जी ने सांगठनिक कौशल से असंख्य कार्यकर्ताओं को देशसेवा के लिए प्रेरित किया। भाजपा की नींव मजबूत बनाने में उनका अथक परिश्रम वंदनीय है।
एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने महर्षि अरबिंदाे घाेष काे जयंती पर नमन करते हुए कहा भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में आध्यात्मिक राष्ट्रवाद का बिगुल फूंकने वाले महान योगी, महर्षि अरबिंदो घोष जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। पूर्ण स्वराज को सच्चा राष्ट्रवाद मानने वाले महर्षि अरबिंदो ने भारतीय योग एवं दर्शन परंपरा को विश्वपटल पर सम्मान दिलाया। उनका सम्पूर्ण जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
