Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) ।देश के पूर्व गृह मंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की आज बुधवार काे जयंती है। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा, महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं देश के पूर्व गृह मंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। भारतीय भाषाओं के सम्मान-संवर्धन, लोकतंत्र की मजबूती और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने को लेकर उनकी प्रतिबद्धता आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला बनी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी अथाह प्रेरणा से भर देता है।

उल्‍लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्‍म 10 सितम्बर 1887 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था तथा उनकी पुण्यतिथि (7 मार्च) है।वे गोपाल कृष्ण गोखले और पंडित मदन मोहन मालवीय से प्रेरित होकर राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े। उन्होंने नमक सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। वे संविधान सभा के सदस्य रहे और भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान दिया। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जमींदारी प्रथा के उन्मूलन, भूमि सुधार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए।

वर्ष 1955 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री नियुक्त किया, जहाँ उन्होंने प्रशासनिक सुधारों के साथ हिंदी को भारत की राजभाषाओं में स्थापित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1957 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनकी राजनीतिक विरासत में चौधरी चरण सिंह जैसे नेताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पंडित गोविंद बल्लभ पंत को उनके राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा के योगदान के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top