

भाेपाल, 24 जून (Udaipur Kiran) । देश के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरी और पूर्व सांसद दिलीप सिंह भूरिया की आज मंगलवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें राजनेताओं काे स्मरण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर वीवी गिरी काे श्रद्धांजलि देते हुए लिखा पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न श्रद्धेय वी.वी. गिरि जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के विकास के लिए आपका योगदान सदैव याद किया जाएगा। बता दें कि वीवी गिरी का पूरा नाम वराहगिरी वेंकट गिरी है। गिरी 24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974 तक भारत के राष्ट्रपति के पद पर रहे। उन्हें साल 1975 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वीवी गिरी का निधन साल 24 जून 1980 में हुआ था।
एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने पूर्व सांसद दिलीप सिंह भूरिया काे पुण्यतिथि पर नमन करते हुए लिखा पूर्व सांसद, श्रद्धेय दिलीप सिंह भूरिया जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भूरिया जी ने अपना संपूर्ण जीवन जनजातीय समुदाय के कल्याण, उनकी कला, संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार और कृतित्व सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
