Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबूलाल गौर और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को पुण्यतिथि पर किया याद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबूलाल गौर को पुण्यतिथि पर किया याद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को पुण्यतिथि पर किया याद

भाेपाल, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और प्रसिद्ध शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान की आज (गुरुवार काे) पुण्यतिथि है। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्‍हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पूर्व सीएम बाबूलाला गाैर काे पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धेय बाबूलाल गौर जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने श्रमिकों की आवाज बुलंद की। उनका जीवन प्रदेश की प्रगति, संगठन की सेवा व गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का पर्याय था। उनके विचार जनकल्याण की प्रेरणा देते रहेंगे।

एक अन्य संदेश के माध्यम से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को याद करते हुए मुख्‍यमंत्री डाॅ. यादव ने कहा शहनाई वादक, भारत रत्न, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शहनाई की मधुरता से विश्व को परिचित कराते हुए उन्होंने संगीत की अप्रतिम सेवा की। उनकी स्मृतियां सदैव संगीत प्रेमियों के हृदय में बनी रहेंगी।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ काे भी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।प्रगति, सुशासन, गरीब कल्याण के साथ आपने संपूर्ण विश्व के हिंदुओं की आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया, जो कभी विस्मृत न हो सकेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top