Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान वामन की जयंती पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान वामन की जयंती पर प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । आज (गुरुवार काे) भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन की जयंती मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर वामन जयंती मनाई जाती है।मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने वामन जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर लिखा, पञ्चदशं वामनकं कृत्वागादध्वरं बलेः। पदत्रयं यचमानः प्रत्यादित्सुस्त्रिपिष्टपम्॥ भगवान श्री विष्णु जी के पांचवें अवतार भगवान वामन जी के प्राकट्य दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धर्म, भक्ति व दानशीलता के पावन प्रतीक भगवान वामन जी के आशीर्वाद से चहुंओर सुख, समृद्धि और शांति आए, यही प्रार्थना है।

बता दें कि हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी को वामन जयंती के रूप में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार, श्रीहरि ने सृष्टि को बुरी ताकतों से बचाने और धर्म की रक्षा के लिए 10 अवतार लिए। इनमें से एक है वामन अवतार, जो उन्होंने पृथ्वी को राजा बालि के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए लिया था। वामन भगवान श्रीहरि के पांचवे अवतार हैं जिनका जन्म त्रेता युग में हुआ था। साथ ही यह भगवान विष्णु के पहले मनुष्य अवतार भी थे। इस अवतार की विधि- विधान से पूजा की जाती है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top