Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरद पूर्णिमा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरद पूर्णिमा पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आज यानि साेमवार काे शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को सबसे खास माना जाता है, क्यों कि इसी दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसा माना जाता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और भक्तों को धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने शरद पूर्णिमा पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा पावन पर्व ‘शरद पूर्णिमा’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। पूर्णिमा की दिव्य चांदनी हम सभी के जीवन में उल्लास, आरोग्यता और उन्नति की अमृत वर्षा करे। मां लक्ष्मी जी की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का दीप सदा जलता रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top