Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । देश भर में आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी आज स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा परम पावन राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। स्वतंत्रता के यज्ञानुष्ठान में स्वयं को आहूत करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आज का यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के स्वप्न के स्वर्णिम भारत के निर्माण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। आइए, स्वतंत्रता के अमृतकाल में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें। जय हिन्द…भारत माता की जय!

गाैरतलब है कि राजधानी के साथ-साथ सभी जिलाें और जनपद मुख्यालयों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और पंचायत स्तर तक स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर सुबह 9:25 से 9:55 बजे तक किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top