Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अभाविप के स्थापना दिवस पर  संगठन से जुड़े विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आज बुधवार को स्थापना दिवस है। आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को संघ कार्यकर्ता बलराज मधोक की अगुआई में इसकी स्थापना हुई थी। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने एबीवीपी के स्थापना दिवस पर संगठन से जुड़े सभी विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा ज्ञान, शील, एकता…मां भारती की सेवा के संकल्प के साथ विद्यार्थी एवं युवा शक्ति को उत्कृष्ट नागरिक संस्कार प्रदान करने वाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।परिषद के कोटि-कोटि साथी समर्पण से भारत के नवनिर्माण में भूमिका निभाएं, यही कामना है।

उल्‍लेखनीय है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भारत का एक प्रमुख छात्र संगठन है। इसका उद्देश्य छात्रों के अधिकारों, उच्च शिक्षा, और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए संघर्ष करना है, साथ ही भारतीय संस्कृति, और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। एबीवीपी की स्थापना 1949 में हुई थी और इसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसरों में ज्ञान, शील और छात्रों एवं शिक्षकों के बीच परस्‍पर एकता स्‍थापित करना है। यह संगठन छात्रों के बीच राष्ट्रीयचेतना की भावना को जगाने और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए काम करने के लिए समर्प‍ित है।

एबीवीपी संगठन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयास करता है, जैसे कि शैक्षणिक सत्रों की शुरुआत और समाप्ति, परीक्षाओं का समय पर संचालन, और परिणामों की घोषणा। यह सामाजिक न्याय के लिए काम करता है, जैसे कि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के लिए आरक्षण और अन्य सामाजिक मुद्दों पर आंदोलन। वर्तमान में एबीवीपी भारत का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिसमें 55 लाख से अधिक छात्र सदस्य हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top