Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारतीय वायु सेना दिवस’ पर गगन प्रहरियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  'भारतीय वायु सेना दिवस' पर गगन प्रहरियों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 8 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आज यानी बुधवार को भारतीय वायु सेना दिवस है। प्रतिवर्ष देशभर में 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भारत अपना 93वां इंडियन एयर फोर्स डे मना रहा है। इस दिन का महत्व देश की हवाई सीमा की सुरक्षा, वायुसेना के पराक्रम, त्याग और वीरता को सम्मान देने और वायु सेना के योगदान को सराहा जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने भारतीय वायुसेना दिवस पर गगन प्रहरियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिय एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा भारत के गौरव, आकाश के अभेद्य प्रहरी @IAF_MCC के सभी जवानों और उनके परिजनों को ‘भारतीय वायु सेना दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ मंत्र के साथ चाहे सीमाओं की सुरक्षा हो या आपदा के समय लोगों को राहत पहुंचाना, हमारे वीर जवानों ने हमेशा अपने शौर्य, साहस और त्याग के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जय हिंद!

————–

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top