Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय कैडेट कोर  दिवस पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 23 नवंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) आज अपनी 78वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1948 में स्थापित एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। राष्ट्रीय कैडेट कोर भारत में दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगठन है, जिसमें 1.2 मिलियन से अधिक कैडेट हैं। यह भारतीय सेना से संबद्ध एक स्वैच्छिक संगठन है। NCC भी शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है। एनसीसी का गठन 15 जुलाई 1948 को हुआ था। हालांकि एनसीसी दिवस हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है। क्योंकि उस दिन 1947 में दिल्ली में पहली इकाइयां स्थापित की गई थीं। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने एनसीसी दिवस पर शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। “एकता और अनुशासन” के साथ राष्ट्रसेवा हेतु विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के प्रयास हमेशा फलीभूत हों। उन्हें साहसिक अभियान, सामूहिक प्रयास और कठोर परिश्रम के साथ देश की रक्षा के संस्कार मिलते रहें, मेरी मंगलकामनाएं हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे