
भाेपाल, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । आज यानी मंगलवार काे अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस है। हर साल 29 जुलाई को यह दिन मनाया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा गाैरव है कि मध्य प्रदेश सर्वाधिक बाघ वाला प्रदेश है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाघों के संरक्षण के अप्रतिम प्रयासों से हमारे मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का गौरव प्राप्त है, यहां 9 टाइगर रिजर्व है। यह दिवस प्रेरित करता है कि बाघों के साथ ही उन सभी वन्यजीवों को संरक्षित करने प्रयासों में योगदान दें, जिनका अस्तित्व संकट में हो सकता है। ऐसे ही प्रयासों से बाघों का संरक्षण संभव हुआ और पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत हुआ।
गाैरतलब है कि बाघ मध्य प्रदेश के लिए विशेष महत्व रखता है। बाघों के अस्तित्व और संरक्षण के लिये प्रदेश में जो कार्य हुए है, उसके परिणाम स्वरूप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक बाघ मध्य प्रदेश में है। यह न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि भारत के लिये भी गर्व की बात है। वर्ष 2022 में हुई बाघ गणना में भारत में करीब 3682 बाघ की पुष्टि हुई, जिसमें सर्वाधिक 785 बाघ मध्यप्रदेश में होना पाये गये।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
