Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब तक 1003.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

रायपुर, 15 सितंबर (Udaipur Kiran News) । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1003.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बस्तर जिले में सर्वाधिक 1403.8 मिमी और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 486.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

रायपुर संभाग में रायपुर में 861.8 मिमी., बलौदाबाजार में 724.8 मिमी., गरियाबंद में 871.4 मिमी., महासमुंद में 717.8 मिमी. और धमतरी में 900.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1032.2 मिमी., मुंगेली में 1019.2 मिमी., रायगढ़ में 1216.4 मिमी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 829.6 मिमी., जांजगीर-चांपा में 1182.1 मिमी., सक्ती में 1088.2 मिमी., कोरबा में 1019.5 मिमी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 957.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग में 786.7 मिमी., कबीरधाम में 737.2 मिमी., राजनांदगांव में 858.1 मिमी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1227.2 मिमी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 725.5 मिमी. और बालोद में 1058.7 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा में 712.0 मिमी., सूरजपुर में 1068.6 मिमी., बलरामपुर में 1398.9 मिमी., जशपुर में 975.5 मिमी., कोरिया में 1112.7 मिमी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1002.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में 946.4 मिमी., कांकेर में 1136.0 मिमी., नारायणपुर में 1210.7 मिमी., दंतेवाड़ा में 1376.3 मिमी., सुकमा में 1088.2 मिमी. और बीजापुर में 1393.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल

Most Popular

To Top