Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री साय द्वारा जारी ट्वीट

रायपुर 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेहद खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर वीडियो जारी कर एक संदेश लिखा है। साथ ही पीएम के दीर्घायु की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं। उनहोंने आगे कहा, वर्ष 2047 तक विकसित भारत के उनके संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माणल के लिए प्रयासरत रहना ही उनके जन्मदिन पर हमारा सच्चा उपहार होगा। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, साथ ही स्वास्थ्य और शुभ दिन की कामना करता हूं।’

(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Most Popular

To Top