Assam

‘नहाए-खाए’ से शुरू हुआ छठ पर्व, मुख्यमंत्री सरमा ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा साझा तस्वीर।

गुवाहाटी, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पूरे देश के साथ असम में भी चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा की शुरुआत आज ‘नहाए-खाए’ के साथ हो गई। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने श्रद्धालुओं और नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “‘नहाए-खाए’ छठ पूजा का पहला दिन है, जो शरीर और मन की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। सूर्य देव एवं छठी मइया सभी व्रतियों और उनके परिवारों की मनोकामनाएं पूर्ण करें। हार्दिक शुभकामनाएं।”

छठ पर्व का पहला दिन ‘नहाए-खाए’ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें व्रती शुद्ध आहार ग्रहण कर व्रत की शुरुआत करते हैं। इसके बाद क्रमशः ‘खरना’, ‘सांझ का अर्घ्य’ और ‘भोर का अर्घ्य’ के साथ पर्व सम्पन्न होता है।

गुवाहाटी समेत असम के विभिन्न हिस्सों में छठ घाटों की सफाई और सजावट का काम जोरों पर है। स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सकें।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top