
रांची, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।लोहरदगा जिला मे लोकआस्था का महापर्व छठ धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। छठ व्रतियों ने लोहरदगा शहर के ठकुराइन तालाब, बडा तालाब,शंख नदी पतरा टोली, कोयल नदी हरमू समेत जिले के अन्य छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे।रंग बिरंगी रौशनी से पूरा इलाका जगमगा रहा था। भक्ति गीतों के बजने से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया था।छठ महापर्व के दौरान लोहरदगा के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो।लोहरदगा जिला प्रशासन ने छठ महापर्व के मद्देनजर विशेष तैयारियां की थीं। घाटों की साफ-सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। जगह जगह स्टाल लगा कर छठब्रतियों के लिए निःशुल्क पूजन सामग्रियों का वितरण किया जा रहा था। श्रद्धालुओं ने काफी बढ़चढ़कर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में पारम्परिक पूजा के साथ उदयीमान सूर्य को उपासना अर्ध्य देकर आज छठ पूजा सम्पन्न किया।
—————
(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर
